लेख
01-Aug-2024
...


शुभ संवत 2081 शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, श्रावण मासे कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमी तिथि त्रियोदशी, शुक्रवासरे, आद्रा नक्षत्रे, हर्ष योगे, वव करणे, भद्रा दिन 3/24 से रात्रि 3/23 तक मास शिवरात्रि क्रत 13 सर्वार्थ सिद्ध योग तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, चपल, सज्जन तथा स्वाभिमानी, वक्ता, अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, धनीमानी, लिपिक, शिक्षिक तथा बैंक कर्मचारी तथा पार्टी संगठन तथा संगठक होगा। मेष राशि :- धन का व्यर्थ व्यय, मानसिक अशांति एवं कष्ट मन विक्षुब्ध रहे, रुके कार्य बन जायेंगे। वृष राशि :- चिंताग्रस्त होने से बचें, व्यावसायिक क्षमता अनुकूल अवश्यह ही बन जायेगी। मिथुन राशि :- तनाव क्लेश व अशांति, असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद होगा, ध्यान रखें। कर्क राशि :- किसी प्रलोभन से बचे अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं, समय का ध्यान रखें। सिंह राशि :- तनाव क्लेश व अशांति, असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद होगा, ध्यान रखें। कन्या राशि :- विवादग्रस्त होने की संभावना है सोचे हुए कार्य समय पर बन जायेंगे। तुला राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझे, कार्य गति में सुधार कार्य, योजना फलदायी रहें। वृश्चिक राशि :- कार्यकुशलता से संतोष, दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, व्यवसाय की वृद्धि होगी। धनु राशि :- अधिकारियों से तनाव, मित्र वर्ग से अपेक्षा, मन में अशांति तथा कार्य में बाधा होगी। मकर राशि :- मान प्रतिष्ठा में आंच आने का भय होगा तथा कार्यगति में बाधा अवश्य होगी। कुंभ राशि :- किसी घटना का शिकार होने से बचें, चोट आदि कष्ट का भय अवश्य ही रहेगा। मीन राशि :- स्त्री वर्ग से सुख हर्ष मिले, बिगड़े कार्य बनेंगे, समय का अभाव अवश्य होवें। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका