जबलपुर से भोपाल आकर होटल में बनाये शारीरिक संबध, फिर दिया था शादी का झांसा भोपाल(ईएमएस)। मोबाइल पर मिस्ड कॉल के जरिये राजधानी भोपाल में रहने वाली एक युवती की दोस्ती जबलपुर में रहने वाले एक युवक से हो गई। जल्द ही उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई की आरोपी युवती का बर्थडे मनाने भोपाल आया और एक होटल में पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो जब उसने शादी करने से इंकार कर दिया तब मामला थाने जा पहुंचा। पीड़िता ने जबलपुर के थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। घटना स्थल भोपाल का पिपलानी थाना क्षेत्र होने के कारण जीरो पर कायमी कर केस डायरी भोपाल भेजी गई थी, जिसके बद पिपलानी पुलिस ने असल कायमी कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने दसवीं तक पढ़ाई की है, और वह घरेलू काम करती है। वर्ष 2022 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आया था। बाद में जब युवती ने उस नंबर पर फोन लगाकर बातचीत की तब दूसरी और से बात करेन वाले युवक ने अपना नाम शुभम पुष्कर निवासी जबलपुर बताते हुए कहा कि उससे गलत नंबर लग गया था। उस समय थोड़ी बातचीत होकर चर्चा खत्म हो गई। लेकिन बाद में युवक उससे फिर फोन लगाकर बातचीत करने लगा। जल्द ही उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। आरोप है कि 10 मार्च 2022 को पीड़िता का जन्मदिन मनाने के बहाने शुभम जबलपुर से भोपाल आया और पिपलानी स्थित एक होटल में उसने पीड़िता को बुलाया। पीड़िता के होटल पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बना डाले। यूवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीती दिनों आरोपी का व्यवहार युवती के प्रति बदलने लगा और उसने उससे दुरियां बनानी शुरु कर दी। इस पर पीड़िता शुभम से मिलने जबलपुर उसके घर पहुंची और शादी करने का दबाव बनाया। तब शुभम ने परिवार के सामने ही उससे शादी करने से मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच जमकर विवाद हो गया, जो पुलिस थाने जा पहुंचा। इसके बाद वहां पुलिस ने जीरो पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर केस डायरी भोपाल पुलिस को भेज दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस पार्टी जबलपुर रवाना की जाएगी। जुनेद / 30 अक्टूबर