क्षेत्रीय
11-Jan-2025
...


-सोने की चैन, वाहन सहित 12 लाख का माल जप्त - महिला गैंग ने देश के कई शहरो में दिया है वारदातो को अजांम भोपाल(ईएमएस)। शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता पाते हुए जैन समाज के चल समारोह शामिल अनेक महिलाओ के गले से सोने की कई चोरी करने वाली महिला गैंग की चार सदस्यो को गिरफ्तार किया है। यह महिला चोर गिरोह दिल्ली का है, जो वाहन से आकर वारदात कर वापस लौट जाता था। अधिकारियो के अुनसार महिला चोर गिरोह ने देश के कई शहरो में इस तरह की वारदातो को अंजाम दिया है। कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली प्रेमलता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 8 जनवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने घर से लालघाटी जा रही थी। इस दौरान भूत बंगले के पास एक महिला आई और पंचवटी का पता पूछने लगी। उसी बीच उसकी अन्य साथी महिलाए भी आ धमकी और उनके साथ मारपीट करते हुए गले से सोने की चैन लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सुरागो और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांधी नगर से आरोपियों को वाहन सहित उस समय दबोच लिया जब वह शहर से बाहर निकलने की फिराक में थे। गिरोह का एक आरोपी अंशु मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अंजली सिंह, नगमा नायडू, ज्योति गोला और मधु नायडू को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं अम्बेडकर नगर नई दिल्ली ही रहने वाली है। पूछताछ में गिरोह ने महिला से चैन लूट की घटना के साथ ही एक जनवरी को लालघाटी क्षेत्र में जैन समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह में लालघाटी क्षेत्र से महिलाओ के गले से सोने की 9 चैन चोरी किये जाने का भी खुलासा किया था। अधिकारियो के अनुसार महिला चोर गिरोह ने देशभर में अनेक जिलों और राज्यों में भागवत कथा, जुलूस, धार्मिक आयोजन, मंदिर प्रोग्राम में शामिल होकर चोरी करते हैं। शुरुआत में गिरोह ने ओडिशा, दिल्ली, धार, सहित अन्य जिलों और राज्यों में भी वारदात को अंजाम देने की बात बताई है। गिरफ्तार महिला गैंग से 1.25 लाख रुपए कीमत की लूटी गई सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त 12 लाख रुपए कीमत की मारुति कार जब्त की है। पुलिस ने महिला आरोपियो को चार दिन की रिमांड पर लिया है, जिनसे शहर में अन्य धार्मिक आयोजन में धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी की घटना के संबध में पूछताछ की जा रही है। जुनेद / 11 जनवरी