ज़रा हटके
03-Feb-2025
...


-यह दुनिया के अमीरों का आशियाना, एक रात रुकने का किराया 10 लाख दुबई,(ईएमएस)। दुबई अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और आलीशान होटलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन यहां एक ऐसा होटल भी है जिसका किराया 10 लाख रुपए है, वह भी एक रात बिताने का। इसे 10-स्टार होटल भी कहा जाता है। यहां ठहरना किसी सपने से कम नहीं, क्योंकि यह अरबपति बिजनेसमैन और शाही परिवारों की पहली पसंद है। आम इंसान के लिए यह सिर्फ ख्वाब है, जिसे वह बस देख सकता है। यह दुनिया के अमीरों का आशियाना है, जहां सिर्फ रईसों लोग ही आते हैं। यह होटल सुपर रीच को दुनिया का सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस देता है। इस होटल में खंभों से लेकर दरवाजों के हैंडल तक पर सोने की परत चढ़ी हुई है। यहां तक कि बाथरूम में भी सोने की कारीगरी की गई है, जिससे हर मेहमान को रॉयल फीलिंग मिलती है। इस होटल का नाम है बुर्ज अल अरब है। दुबई के जुमेराह बीच पर स्थित है। चारों तरफ नीले समुद्री के पानी से घिरा है। यह होटल एक कृत्रिम द्वीप है। इसकी नींव समुद्र के अंदर 148 फीट तक जाती है। इसकी लोकेशन और अनोखा डिजाइन इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत और आइकॉनिक होटलों में शामिल करता है। बुर्ज अल अरब का इंटीरियर हो या यहां का खाना, हर चीज़ में गोल्ड प्रेम साफ झलकता है। इस होटल में 1790 स्क्वेयर मीटर की 24 कैरेट गोल्ड लीफ लगी हुई है, जो इसे शाही अंदाज देती है। यहां के लक्ज़री डिशेज में भी सोने की परत चढ़ी होती है, जिससे हर भोजन खास बन जाता है। बुर्ज अल अरब ने 2008 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस होटल ने दुनिया के सबसे महंगे कॉकटेल के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इस कॉकटेल की कीमत 27,321 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम या करीब 7 लाख रुपये थी। बुर्ज अल अरब होटल का मालिक हक जुमेराह ग्रुप के पास है, जो दुबई सरकार के स्वामित्व वाली लक्जरी होटल चेन है। इसे 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8644 करोड़ रुपए की लागत में बनाया गया था। 321 मीटर ऊंचा यह होटल 1999 में बनकर तैयार हुआ था। यह मानव निर्मित द्वीप पर बना है, जो दुबई के तट से जुड़ा हुआ है। बुर्ज अल अरब में कुल 202 सुइट्स हैं, जिनमें सबसे छोटा सुइट 169 वर्ग मीटर और सबसे बड़ा 780 वर्ग मीटर का है। रॉयल सुइट में एक रात ठहरने का किराया 17,70,371 रुपए है, जबकि अन्य सुइट्स की कीमत 5,16,358 रुपए से शुरू होती है। बुर्ज अल अरब का डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्म एटकिंस ने तैयार किया था और इसे टॉम राइट के नेतृत्व में बनाया गया। इसका आकार एक जहाज की पाल की तरह डिजाइन किया गया है। सिराज/ईएमएस 03 फरवरी 2025