- बूथ और शहर स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का चल रहा कार्य- गोपाल तिवारी - उल्हासनगर शहर में पुनः मजबूत भूमिका में होगी- रोहित साल्वे उल्हासनगर, (ईएमएस)। अभी महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में उल्हासनगर के कैंप दो, नेहरू चौक पर स्थित नेहरू भवन जो कांग्रेस मुख्यालय है वहाँ पर शुक्रवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता गोपाल तिवारी पहुंचे थे, जिन्हें उल्हासनगर निरीक्षक का पदभार सौंपा गया है। उन्होंने एक पत्रकार परिषद जो कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष रोहित साल्वे ने आयोजित की थी, को संबोधित किया। गोपाल तिवारी ने बताया कि पूरे महाराष्ट्र में दौरे शुरू हैं और पार्टी संगठन को कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मजबूत किया जा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वयं पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं तथा अलग अलग जगहों पर निरीक्षक अपॉइंट किए हैं। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर जो कार्य हैं वो किये जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार मुझे उल्हासनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वे उल्हासनगर समेत कई शहरों का दौरा करने वाले हैं और वहाँ के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर वर्तमान जो परिस्थिति है, वास्तविकता है, उसको जानने की कोशिश करेंगे और कांग्रेस को पुनः बूथ स्तर पर, शहर स्तर पर मजबूत करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख विरोधी पक्ष की भूमिका तो मजबूती से निभा रही हैं, लेकिन अभी महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से जिस प्रकार उल्हासनगर में पहले कांग्रेस की सत्ता थी वैसे ही सत्ता में लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर भी जमकर निशाना साधा कि विधानसभा चुनाव में जो वादे सरकार ने किये वो खाली वादे ही निकले है, जनता के साथ धोखा किया है। सरकार ने लाडली बहन योजना तथा किसानों का क़िस्त माफ़ करना हो। उन्होंने कहा कि महानगर पालिकाओं में भ्रष्टाचार चल रहा है। पांच सालों से प्रशासक राज़ चालू है तभी ये लोग जो महायुति है वो महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवा रहे हैं क्योंकि उन्हें यह डर है कि महानगर पालिकाओं में हो रहे भ्रष्टाचार उजागर हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए। इसलिए वे यहां नेताओं और पदाधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचे हैं। वहीं जिला अध्यक्ष रोहित साल्वे ने कहा कि वर्तमान में कुछ ही दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष यहां आए थे और अब गोपाल तिवारी को निरीक्षक नियुक्त किया गया है। ऐसे में हमारा भी मनोबल बढ़ रहा है और कांग्रेस उल्हासनगर शहर में पुनः मजबूत भूमिका में होगी। संतोष झा- १२ अप्रैल/२०२५/ईएमएस