लेख
19-Apr-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि सप्तमी, रविवासरे, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रे, सिद्ध योगे, वलकरणे, दोपहर के बाद मकर की चंद्रमा, सूती स्नान, वृक्षारोपण, धान्य छेदन रवियोग 4/12 तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, ट्रांसर्पोटर, ट्रक, बस चालक, तथा वाहन मेकर बाडी मेकर तथा धनीमानी कुशल वक्ता, तथा प्रशासनिक अधिकारी होवेगा। मेष राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक रहे, कार्य गति में सुधार, शुभ समाचार अवश्य मिलेगा। वृष राशि :- कुछ बाधायें कष्टप्रद रखे, स्त्री शरीर कष्ट, कुछ बाधायें कारोबार पर असर डालेगी। मिथुन राशि :- कार्यकुशलता से संतोष, परिश्रम सफल होंगे तथा स्त्री वर्ग से सुख होगा। कर्क राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझे तथा सुख शांति से व्यतीत होगा। सिंह राशि :- परिश्रम से समय पर कार्य पूर्ण होंगे तथा व्यावसायिक क्षमता बढ़ेगी। कन्या राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष उल्लास आशानुकूल सफलता से हर्ष, बिगड़े कार्य बन जायेगे। तुला राशि :- योजनाएं फलीभूत ही सर्तकता से कार्य निपटा लेंवे, कार्य अवश्य ही होंगे। वृश्चिक राशि :- कार्यगति उत्तम, चिन्ताएं कम हो, प्रभुत्व एवं प्रतिष्ठा अवश्य ही बढ़ेगी। धनु राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति उत्तम भावनाएं संवेदन शील अवश्य बनेगी। मकर राशि :- अधिकारी वर्ग के तनाव से क्लेश व अशांति रुके कार्य बन जायेंगे। कुंभ राशि :- मनोबल बनायें रखे, किन्तु हाथ में कुछ न लगे तथा कार्य अवश्य ही होंगे। मीन राशि :- दैनिक कार्य गति उत्तम, कुटुम्ब में सुख, समय उत्तम बीतेगा, ध्यान रखें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका