राज्य
20-Apr-2025
...


-750 करोड़ से अधिक के 14 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया, कहा चीता प्रोजेक्ट मंदसौर-नीमच क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाएगा जावद (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधीसागर में स्थापित किया जा रहा चीता प्रोजेक्ट न केवल चीतों की आबादी बढ़ाने और बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह नीमच और मंदसौर क्षेत्रों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नीमच जिले को 750 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रामपुरा में 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। 37.11 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विद्यालय में करीब 1700 विद्यार्थी पढ़ेंगे। यह विद्यालय प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है, जिसे वर्ष 2022-23 में सीएम राइज स्कूल के रूप में शुरू किया गया था। अब इसे महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाना जाता है। विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां स्टीम प्रयोगशाला, वोकेशनल लैब, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम हैं। खेलकूद के लिए मल्टीपरपज कोट्र्स और इनडोर जिम की सुविधा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष और पुस्तकालय भी बनाए गए हैं। जिले में पहले चरण में 4 सांदीपनि विद्यालय शुरू किए गए, जिनमें से 2 जावद विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैं। दूसरे चरण में 8 और विद्यालय शुरू किए गए हैं, जिनमें से 5 जावद विधानसभा क्षेत्र में हैं। विद्यालय में 15 किलोमीटर तक की दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध है। विषय विशेषज्ञों के अलावा यहां मनोवैज्ञानिक और करियर काउंसलर भी नियुक्त किए गए हैं। वस्त्र उद्योग का स्वर्णिम युग नए रूप में लौटेगा जावद में सांदीपनि विद्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वस्त्र उद्योग को लेकर भी उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गारमेंट्स उद्योग के विकास से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही, कपास और वस्त्रों का पुराना दौर नए स्वरूप में वापस आएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जावद की माटी ने दिए देश को ये बड़े चेहरे मुख्यमंत्री ने जावद क्षेत्र के राजनीतिक प्रभाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जावद की माटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया जैसा लाल पार्टी और देश को दिए हैं। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए, शासकीय योजना के हितग्राहियों को भी चेक वितरित किए गए। तीनों विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण ओर भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावद में आयोजित कार्यक्रम के साथ मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा में आयोजित कार्यक्रम में नीमच विधानसभा क्षेत्र के भाटखेड़ा से नीमच सिटी होते हुए डूंगलावदा तक सीमेन्ट कांक्रीट 4 लेन सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सीमेंट कांक्रीट सडक़ की लम्बाई 16 किमी एवं लागत 106.53 करोड़ रुपये है। वहीं, मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा में लगभग 400 करोड़ की लागत से अधिक के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण भी किया। विनोद/ईएमएस/20/04/2025