लेख
22-Apr-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि दसवी, बुधवासरे, घनिष्ठा नक्षत्रे, शुभ योगे, विवकरणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा 14/22, जातकर्म, नामाकरण औषधि सेवन द्विरागमन हल प्रवाहन व्यापार वाहन क्रय विक्रय तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, सुंदर, सुशील, बैंक कर्मचारी, लेखापाल, अकाउंटेंट, लिपिक, कैशियर, कम्प्यूटर इंजीनियर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर होगा। मेष राशि :- उन्नति, वाहनभय, शरीर-कष्ट, घरु-प्रवास से सफलता मिल सकती है, ध्यान दें। वृष राशि :- खर्च, विद्या-बाधा, शुभ कार्य में खर्च, कष्ट, मांगलिक कार्य होगा, शुभ समाचार मिले। मिथुन राशि :- राज से हानि, घरु-विवाद, आय-व्यय, शिक्षा-लेखन कार्य में रुकावट का योग बनेगा। कर्क राशि :- संतान कष्ट, अधिक खर्च, शुभ धार्मिक कार्य एवं शुभ कार्य में बाधा बनेगी। सिंह राशि :- सफलता से हर्ष, भय, तबादला, प्रसन्नता के योग बनेंगे, व्यापारिक सुख निश्चित ही मिलेगा। कन्या राशि :- हानि, अपव्यय, रोग, मातृकष्ट, शिक्षा जगत संतोषप्रद रहेगा, ध्यान दें। तुला राशि :- लाभ, संतोष, सुख, रोगभय, झंझट, लेखन कार्य में सामान्य प्रगति का योग बनेगा। वृश्चिक राशि :- संतान लाभ, अभीष्ट-सिद्धी, स्वजन कार्यकष्ट, कार्यसिद्धी, यश, संतान-पुत्र से उपेक्षा होगी। धनु राशि :- यात्रा में कष्टभय, स्त्री-कष्ट, कार्य-सिद्धी, धन लाभ, सामाजिक कार्य में व्यय होगा। मकर राशि :- विवाद, यात्रा कष्ट, हानि, घरु कष्ट, नौकरी की स्थिति सामान्य होगी। कुंभ राशि :- शुभ कार्य, भय, मुकदमे में जीत, धार्मिक कार्य होंगे, कुछ अच्छे कार्य सिद्ध होंगे। मीन राशि :- रोगभय, अभीष्ट-सिद्धी, अल्प हानि, नौकरी में अनबन होती रहेगी, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका