व्यापार
09-May-2025
...


- सोने का भाव 96,235 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 96,267 रुपए प्रति किग्रा नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई है। जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 96,235 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 0.25 फीसदी लुढ़क कर 96,267 रुपए प्रति किग्रा पर है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपए घटकर 99,250 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता सोने की कीमत बुधवार को 1,00,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चार दिन से जारी तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,550 रुपए घटकर 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी एचयूआईडी कहते हैं। सतीश मोरे/09मई ---