क्षेत्रीय
10-May-2025
...


- घोटाले का बड़ा खुलासा EOW-ACB ने किया - बड़ी मात्रा में धनराशि का गबन - खनिज और अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में डीएमएफ घोटाले का बड़ा खुलासा ईओडब्ल्यू-एसीबी ने किया हैं। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस मामले में चार कथित आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इन चार कथित आरोपी अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्यवाही की है। चारों अधिकारियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएमएफ घोटाला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़ा घोटाला है, जिसमें जिले के खनिज और अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़ी मात्रा में धनराशि का गबन किया गया है। इस मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जांच शुरू की थी और अब तक कई अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई है। ईओडब्ल्यू-एसीबी की जांच अभी भी जारी है और आगे भी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कोरबा जिले में इस कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया है। जिले के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्यवाही पश्चात सकते में हैं।