सेंसेक्स 1281, निफ्टी 346 अंक नीचे आया मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार में गिरावट का कारण दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही आईटी के अलावा दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी होना रहा। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1281.68 अंकों 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ ही 81,148.22 अंकों पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 346.35 अंकों 1.39 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ ही 24,578.35 अंकों पर बंद हुआ। वहीं गत दिवस बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ था। आज सेंसेक्स की 30 में से केवल 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त पर बंद हुए वहीं 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। इसी प्रकार निफ्टी के 50 में से में केवल 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त पर बंद हुए। बाकी की 35 कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट रही। एक कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सनफार्मा ओर इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.99 फीसदी की बढ़त जबकि इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.57 फीसदी की गिरावट रही। बजार में आई इस गिरावट का कारण मुनाफासूली को बताया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद सोमवार को भारतीय बाजार में भारी तेजी दर्ज की गई। वहीं इसी कारण मंगलवार को निवेशक मुनाफावसूली करते दिखे, जिसकी वजह से बाजार नीचे आ गया। अमेरिका और चीन द्वारा शुल्क कम करने और आर्थिक रूप से सहयोग करने से वैश्विक बाजार बेहतर हुआ है पर इसका भारतीय बाजारों में एकदम से प्रभाव नहीं पड़ेगा। । वहीं इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट पर खुले। सेंसेक्स 180 अंक गिरकर 82,249.60 पर खुला। सुबह शुरुआत के बाद 471.58 अंक की गिरावट लेकर 81,958.32 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी50 भी गिरावट के साथ 24,864.05 अंक पर खुला। सोमवार को यह 24,924.7 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह शुरुआत के बाद यह 121.75 अंक की गिरावट लेकर 24,802.95 पर कारोबार कर रहा था। इस बीच मेरिका-चीन व्यापार समझौते के बाद वॉल स्ट्रीट में तेजी आने के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी आई। जापान के निक्केई में 2.17 फीसदी की उछाल आई और टॉपिक्स में 1.77 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.13 फीसदी बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 0.71 फीसदी बढ़ा। गिरजा/ईएमएस 13मई 2025