नई दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है कि उसने पाकिस्तान के आर्मी चीफ को आमंत्रित किया था। अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से विपक्षी कांग्रेस पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस से इस पूरे एपिसोड पर माफी मांगने को कहा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के जाल में फंसने और झूठी जानकारियां फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, पिछले 2-3 दिनों से पूरी कांग्रेस पार्टी यही कह रही थी कि पाक आर्मी चीफ जनरल मुनीर अमेरिका जा रहे हैं। यह पाकिस्तान की तरफ से बिछाया हुआ जाल था। उन्होंने आगे कहा, आज यह मालूम पड़ गया है कि न तो व्हाइट हाउस और न ही अमेरिकी मिलिट्री ने मुनीर को कभी इनवाइट किया था। व्हाइट हाउस के अधिकारी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। अधिकारी ने कहा, यह झूठ है। किसी भी विदेशी मिलिट्री के लीडर को इनवाइट नहीं किया गया है। निशिकांत दुबे ने इस विवाद के बहाने से कांग्रेस पार्टी की विदेश नीति के इतिहास को भी आड़े हाथों लिया, खासतौर पर इजरायल और फिलिस्तीन के मसलों पर। उन्होंने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में गाजा पर हुई वोटिंग से भारत के गायब रहने पर प्रियंका गांधी की तरफ से हुई टिप्पणी पर उनकी आलोचना की। प्रियंका ने इसे शर्मनाक बताते हुए एक्स पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी थी। निशिकांत दुबे ने इस पर कहा, जब आपको इतिहास नहीं मालूम होता है तो आप ऐसा ही करते हैं। उन्होंने इशारा किया कि जिस समय नेहरु भारत के प्रधानमंत्री थे, भारत के रिश्ते इजरायल के साथ उसी समय से कायम हैं। सुबोध\१५\०६\२०२५
processing please wait...