छिंदवाड़ा (ईएमएस)। गोंडवाना सामाग्रज्य की शासक रही वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस कांग्रेस सहित आदिवासी समाज ने मंगलवार को मनाया। खजरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम हुए। सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव भवन में कांग्रेस ने कार्यक्रम किया। सभी वक्ताओं ने उनके साहस और वीरता को याद कर ममता की प्रतिमूर्ति को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी,कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनारायण परतेती ने सम्बोधित किया। आभार प्रदर्शन धीरनशाह इनवाती ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस एसी, एसटी विभाग, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कांग्रेस सेवादल ने रानी दुर्गावती के पुण्य तिथि पर खजरी चौक पहुंचकर प्रतिमा पर दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण कर रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस वीरता को याद किया। ईएमएस/मोहने/ 24 जून 2025
processing please wait...