राष्ट्रीय
17-Jul-2025


मुंबई,(ईएमएस)। महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा विधायक परिणय फुके का बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना भगवान राम और कृष्ण से करते हुए उन्हें ईश्वरीय व्यक्तित्व बता दिया है। भाजपा विधायक फुके ने अपने एक बयान में कहा कि फडणवीस का चरित्र भगवान श्रीराम जैसा है, बुद्धि श्रीकृष्ण जैसी, सहनशीलता महादेव जैसी, सूर्य जैसा तेज और चंद्रमा जैसी शांति उनमें है। उन्होंने आगे कहा, कि हम उनके भजन गाते हैं, वे हमारे लिए भगवान जैसे हैं। मुझे नहीं पता कि वे भगवान हैं या नहीं, लेकिन वे एक ईश्वरीय व्यक्ति हैं। भाजपा नेता का यह बयान न सिर्फ सत्तापक्ष बल्कि विपक्षी नेताओं के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ इसे राजनीतिक चापलूसी बता रहे हैं तो कुछ इसे फडणवीस की कार्यशैली की सराहना के रूप में देख रहे हैं। फडणवीस वर्तमान में उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन पार्टी के भीतर और बाहर उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। हिदायत/ईएमएस 17जुलाई25