अलीगढ़ (ईएमएस)। यूपी के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना अंतर्गत आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक निजी डबल डेकर बस की एक चलते ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। मृतकों में बस का चालक भी शामिल है। बस कानपुर से दिल्ली जा थी। दुर्घटना में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक बस के चालक की आंख लगने से बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय दोनों वाहन समान दिशा में जा रहे थे। जितेन्द्र 17 जुलाई 2025