मुम्बई (ईएमएस)। डब्ल्यूडब्यलूई रेसलिंग के शौकीनों को आने वाले दिनों में इसका एक नया शो दिखने को मिलेगा। डब्ल्यूडब्यलूई अनरियल नाम के इस शो से डब्ल्यूडब्यलूई के प्रशंसकों को इसके पीछे की बातें भी देखने को मिलेंगी। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे लेखक और पहलवान मिलकर कहानियां बनाते हैं। शो में शार्लेट फ्लेयर और सीएम पंक के बीच एक बातचीत भी दिखाई जाएगी। इसमें वे रिंग में पेशाब और पॉटी करने के बारे में बात कर रहे हैं। यह शो अंदर की कुछ सच्चाईयों को उजागर करेगा। इस शो से पता चलेगा कि लेखक के कमरे का क्या माहौल होता है। यह पहली बार है जब प्रशंसक इस शो के अंदर की बातें जान सकेंगे। शो में पहलवान और लेखकर किस प्रकार कहानियां बनाते हैं है इसमें कई ऐसी बातों भी होंगी जो प्रशंसकों को अच्छी न लगें। शार्लेट फ्लेयर और सीएम पंक की बातचीत से पता चलता है कि शो में कुछ कड़वी बातें भी दिखाई जाएंगी। इस सब बातों का मकसद ये पता करना है कि वास्तव में होता क्या है। रेसलिंग एक बहुत ही कठिन खेल है। इसमें कई बार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इसके पीछे की कितनी बातें सामने आती हैं। इसमें कुछ बातों पर विवाद भी हो सकता है। अब देखते हैं क्या होता है। 19 जुलाई ईएमएस फीचर