राष्ट्रीय
19-Jul-2025


जैन समाज में जबरदस्त आक्रोश नई दिल्ली (ईएमएस) 19 जुलाई को राजधानी दिल्ली के शालीमार विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन जैन मंदिर पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 5 फीट ऊंची दीवार को तोड़ दिया। जिला प्रशासन द्वारा ना तो कोई नोटिस जारी किया। बिना किसी सुनवाई के दिल्ली प्रशासन ने यह तोड़फोड़ की है। इस मंदिर में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। स्थानीय पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।इसके पहले मुंबई के विले पार्ले में जैन मंदिर को बुलडोजर से तोड़ा गया था। उससे देश भर में आक्रोश फैल गया था। अब देश की राजधानी दिल्ली में जैन मंदिर को तोड़ा गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री इस विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करती हैं। स्थानीय जैन समाज और दिल्ली की समाज आक्रोशित है। बिना सूचना दिए मंदिर की दीवार को बुलडोजर से हटा दिया गया।150 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस दीवार को तोड़ने के लिए भेजे गए थे। भय का वातावरण बनाया गया। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। जैन समाज की आस्था पर दिल्ली सरकार की इस कार्रवाई के बाद जबरदस्त रोष फ़ैल गया है। रविवार की सुबह जैन समाज ने एक बड़ा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस घटना के बाद दिल्ली सरकार और दिल्ली प्रशासन पूरी तरह से मौन है। रेखा गुप्ता पहले यहीं से पार्षद थी। विधायक का चुनाव जीतकर वह मुख्यमंत्री बनी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरह से जैन मंदिर पर बुलडोजर चलाया गया है। उसको लेकर जैन समाज में बड़ा आक्रोश है। एस.जे.19 जुलाई, 2025