लेख
31-Jul-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, श्रावण शुक्ल पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथी, अष्टमी, शुक्रवासरे, स्वाति नक्षत्रे, साध्य योगे, शुभ करणे, तुला की चंद्रमा, भद्रा 28/27 औषधि सेवन, व्यापार, गृह प्रवेश वाहन क्रय विक्रय मुर्हूत तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, सुंदर, सुशील, योग्य तथा दार्शनिक, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, न्यायप्रिय कार्यकर्ता, सफेद वस्तुओं का धनी व्यापारी, सोना-चांदी तथा दूध-दही की डेरी वाला होगा। मेष राशि :- समय से कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, कार्य सिद्धी अवश्य होगी ध्यान दें। वृष राशि :- सफलता, प्रभुत्व वृद्धि कार्य कुशलता से संतोष होगा, बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा। मिथुन राशि :- सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, कार्य कुशलता से संतोष होगा। कर्क राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, असमंजस, विभ्रम की स्थिति रहेगी, मानसिक उद्विघ्नता बनेगी। सिंह राशि :- समय और सार्म्थय विफल होगा तथा अर्थ-व्यवस्था में बाधा आयेगी। कन्या राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, कार्यगति अनुकूल बनेगी, सफलता से हर्ष होगा। तुला राशि :- वृथा धन और समय नष्ट न होवें, अर्थ-व्यवस्था में बाधा बनने से कार्य रुकेंगे। वृश्चिक राशि :- असमर्थता का वातावरण रहेगा, कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी। धनु राशि :- सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा तथा प्रभुत्व वृद्धि के योग अवश्य बनेंगे। मकर राशि :- विरोधी तत्वों से परेशान, प्रबलता तथा प्रभाव अवश्य बनाये रखें, कार्य बनें। कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, रुके कार्य अवश्य बनेंगे ध्यान दें। मीन राशि :- सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कार्य कुशलता से संतोष होगा। डॉ. पीएल गौतमाचार्य // मोनिका