क्षेत्रीय
03-Sep-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। नजीराबाद पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सरपंच के बेटे के खिलाफ बलात्कार सहित पीड़िता के परिवार की महिलाओं से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता को आरोप है, कि काम के बहाने सरपंच का बेटा उसे कार से भोपाल चलने का कहकर अपने साथ ले गया था। भोजपुरा के जंगल में आरोपी ने कार में उसके साथ ज्यादती की। और पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार की महिलाओं सहित सदस्यों से मारपीट कर मारने की धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वह निजी काम करती है। गांव के सरपंच के बेटे विनोद गौर से उसकी पहचान है। आरोप है की बीती 29 अगस्त को विनोद ने उससे भोपाल में एक मीटिंग होने की बात कहते हुए उसे साथ चलने को कहा। उसकी बात मानकर वह उसकी कार से मीटिंग में जाने को तैयार हो गई। विनोद उसे कार से भोजपुरा के जंगल लेकर पहुचां और वहॉ उसे डरा-धमकाकर जर्बदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बाद में आरोपी ने उसे गांव लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत सरपंच और उसके परिवार वालो से की जिस पर सरपंच के परिजन ने उससे मारपीट कर दी। आरोपियो के डर से पहले तो पीड़िता चुप रही लेकिन बाद में वह शिकायत दर्ज कराने थाने जा पहुचीं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद गौर, मनोज, गायत्री, सीमा मिलन सहित अन्य के खिलाफ बलात्कार, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 3 सितंबर