राज्य
10-Nov-2025


:: मुख्यमंत्री यादव होंगे मुख्य अतिथि; संस्कृति और व्यंजनों का होगा प्रदर्शन :: भोपाल/इंदौर (ईएमएस)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में आयोजित भारत पर्व 2025 के अंतर्गत, मंगलवार 11 नवंबर को मध्यप्रदेश दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन का उद्देश्य “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के ध्येय को प्रदर्शित करना है। संस्कृति, पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा तैयार आकर्षक थीम पेवेलियन में सांची, खजुराहो, राष्ट्रीय उद्यानों और चंदेरी-महेश्वरी वस्त्रों सहित राज्य की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। स्टूडियो किचन में फ्लेवर्स फ्रॉम द हार्ट ऑफ इंडिया थीम पर बुंदेलखंड का सन्नाटा, मालवा की भुट्टे की कीस और कुटकी की खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन लाइव परोसे जाएंगे। इसके साथ ही, संस्कृति विभाग की ओर से मैत्रेयी पहाड़ी समूह द्वारा “अमृतस्य मध्य प्रदेश” शीर्षक से एक भव्य नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी, जो प्रदेश की सभ्यता और भक्ति को दर्शाएगी। प्रकाश/10 नवंबर 2025