-आपको नहाने में नहीं आएगा आलस, जापान ने बनाई नहलाने वाली मशीन टोक्यो (ईएमएस)। सर्दियों में ठंड की वजह से नहाने में आलस आता है। ठंड में रजाई में दबे रहने का मन करता है, लेकिन अब ठंड में नहाने से डर नहीं लगेगा, क्योंकि एक बार फिर जापान ने साबित कर दिया है कि वह हर समस्या का हल निकाल लेते हैं। अब जापान ने इंसान को नहलाने वाली वॉशिंग मशीन तैयार की है, जिसे देखकर आप तुरंत कपड़े उतारकर इसके अंदर लेटना पसंद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह ऐसी मशीन है कि इसमें नहाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस अनोखी मशीन का नाम ‘ह्यूमन वॉशिंग मशीन’ है। इसमें व्यक्ति लेटता है, ढक्कन बंद करता है और फिर मशीन उसे कपड़ों की तरह साफ-सुथरा कर देती है, बिना स्पिन के। साथ में मनपसंद म्यूजिक भी सुन सकते हैं। यह मशीन इस साल ओसाका में हुए वर्ल्ड एक्सपो में डिस्प्ले की गई थी। 6 महीने तक चले इस एक्सपो में 2.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस देखा। बता दें जापान की एक कंपनी ने इंसान को नहलाने वाली वॉशिंग मशीन तैयार की है। कंपनी की प्रवक्ता ने बताया कि इसका प्रोटोटाइप 1970 में भी ओसाका एक्सपो में दिखाया गया था। उस समय कंपनी के मौजूदा प्रेसिडेंट सिर्फ 10 साल के थे। उसी मशीन को देखकर उन्होंने सपना देखा था कि एक दिन वे इसे और बेहतर बनाएंगे। अब 55 साल बाद उनका सपना पूरा हुआ तो माएकुरा ने कहा कि यह मशीन सिर्फ शरीर ही नहीं, आत्मा को भी धोती है। मशीन आपके दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और अन्य जरूरी स्वास्थ्य को भी मॉनिटर करती है। एक्सपो में लोगों ने घंटों लाइन में लगकर इस मशीन का अनुभव लिया। अब इसे बनाने का फैसला किया गया है। दरअसल, एक अमेरिकी रिसॉर्ट कंपनी ने साइंस से संपर्क कर इस रियल में बनाकर बेचने के लिए समझौते की बात की। इसके बाद कंपनी ने कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया। पहली मशीन ओसाका के एक लग्जरी होटल ने खरीदी है, इसे जल्द ही मेहमानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस मशीन की कीमत 6 करोड़ जापानी येन यानी करीब 3.2 करोड़ भारतीय रुपए है। जापान में पहले से ही कई तरह की ऑटोमेटिक बाथिंग मशीनें हैं, लेकिन यह पहली बार है जब पूरी तरह से कैप्सूल जैसी मशीन में लेटकर पूरा तरह नहाने का आनंद लिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह बुजुर्गों, दिव्यांगों और अस्पतालों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। सोशल मीडिया पर लोग मजाक कर रहे हैं कि ‘अब बहाना नहीं चलेगा– मम्मी, मैं नहा लिया, मशीन ने धो दिया। सिराज/ईएमएस 02 दिसंबर 2025