-बाढ़ राहत के लिए भेजे गए फूड पैकेट की तस्वीर वायरल इस्लामाबाद(ईएमएस)। पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक्सपायर्ड राहत सामग्री भेज दी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक श्रीलंका में आए साइक्लोन दितवाह से निपटने के लिए पाकिस्तान ने मदद भेजी थी, लेकिन उन फूड पैकेट पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 थी। पाकिस्तान ने पानी, दूध पाउडर और आटे सहित कई पैकेट भेजे थे। पाकिस्तान हाई कमीशन श्रीलंका ने 30 नवंबर को सोशल मीडिया एक्स पर इससे जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसमें राहत सामग्री की तस्वीर भी जारी की गईं, जिसमें एक्सपायरी डेट लिखी नजर आ रही है। ये पोस्ट वायरल हो रहा है, कई यूजर्स पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि अब तक पाकिस्तान का रिएक्शन सामने नहीं आया है। श्रीलंका साइक्लोन दितवाह की वजह से भारी बाढ़ का सामना कर रहा है। इससे 390 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 370 लोग लापता हैं। देश में 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, लगभग 2 लाख लोग घर छोडक़र शेल्टर होम में रह रहे हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान रिलीफ मटेरियल को लेकर विवादों में रह चुका है। साल 2022 में तुर्किये में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान पाकिस्तान ने तुर्किये को उसी का भेजा रिलीफ मटेरियल वापस पैक करके भेज दिया था। दरअसल, साल 2021 में पाकिस्तान में बाढ़ के बाद तुर्किये ने मदद भेजी थी। तुर्किये ने इस हरकत के लिए पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से 47 हजार लोगों की मौत हुई थी। विनोद उपाध्याय / 02 दिसम्बर, 2025