भिलाई (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला संगठन प्रभारी और विधानसभा प्रभारी की आज घोषणा की गई जिसमें खादी एवं ग्रांम बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय को जहां गुण्डरदेही विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है वहीं दुर्ग जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को भाजपा राजनांदगांव जिला संगठन प्रभारी तथा भिलाई जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मुखर पार्षद महेश वर्मा को कवर्धा जिले का संगठन प्रभारी बनाया गया है। इन तीनों को प्रदेश भाजपा द्वारा नया प्रभार प्रदान करने के कारण दुर्ग जिलाई जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं जोश है। इनके प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह, पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन द्वारा उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। गौरतलब है कि जितेन्द्र कुमार वर्मा पूर्व में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने जिले में संगठन को मजबूत बनाने, गुटबाजी को दूर कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी में नई ऊर्जा भरने का उल्लेखनीय कार्य किया था। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि जितेन्द्र वर्मा की नियुक्ति से राजनांदगांव जिले में पार्टी का संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में बेहतर समन्वय और विस्तार देखने मिलेगा। ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 02 दिसंबर 2025