राज्य
03-Dec-2025
...


इन्दौर (ईएमएस) न्यायनगर के पास स्थित साईं कृपा कालोनी के विद्याश्री एजुकेशन स्कूल में विशाल नेत्र शिविर आयोजित किया गया। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन तथा चोइथराम नेत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में 210 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच एवं इलाज करवाया। ग्रुप अध्यक्ष सुरेश देशलहरा और शिविर संयोजक अनोखीलाल जैन ने बताया कि शिविर में जांच उपरांत 21 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया जिनके आपरेशन निशुल्क होंगे वहीं जरूरतमंदों को 95 चश्मे रियायती दरों पर शिविर में दिए गए। उन्होंने बताया कि शिविर का लाभार्थी बाफना परिवार इंदौर था वहीं ग्रुप के समाज सेवी, महेश डाकोलिया राजेन्द्र भटेवरा, किरण संचेती अरविन्द चौधरी डॉ. जितेन्द्र पारख सुभाष गोखरू, पारस कटारिया, आनंदी लाल जैन, विजय सिंह नाहर, भवरलाल कासवा, डा. आर एन मिश्रा, राजेश पांडे, राम सुशील पांडे, अनिल तिवारी, जवाहर द्विवेदी आदि का शिविर हेतु सहयोग रहा। आनन्द पुरोहित/ 03 दिसंबर 2025