ज़रा हटके
06-Dec-2025
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। प्रकृति में ऐसे भी जीव पाए जाते हैं जिन्हें देखकर यकीन ही नहीं होता कि ये सच में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय केंचुआ दिख रहा है जो सांप की तरह लगता है, लेकिन इसे सांप समझने की भूल न करें, यह सांप नहीं है। वीडियो में दिख रहा जानवर महज एक केंचुआ है। कई लोग सोच में पड़ गए कि यह कितना बड़ा केंचुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स खेत से एक सांप जैसे जीव को हाथों में ले रहा है। इसका रंग भूरा और काला है। शरीर लंबा और मोटा बेलनाकार है। दूर से देखने पर इसे कोई जहरीला सांप ही समझेगा। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इसे अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। करीब 2 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा इस केंचुए के सहारे बड़ी मछलियों को पकड़ा जा सकता है। एक और यूजर ने लिखा- इसके लिए बड़े हुक की जरूरत पड़ेगी। कई लोगों ने लिखा कि यह पहली नजर में सांप के जैसा लग रहा है। कई ने इसे कुदरत का अनोखा तोहफा कहा है। सिराज/ईएमएस 06दिसंबर25