राज्य
06-Dec-2025
...


:: सफाई और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व गति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश :: इंदौर (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने आज ज़ोन क्र. 9 क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेसकोर्स क्षेत्र में निगम द्वारा निर्मित की जा रही पानी की टंकी का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त यादव ने इसके अतिरिक्त संत बालीनाथ उद्यान तथा रेसकोर्स गार्डन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों उद्यानों की सफाई व्यवस्था और रखरखाव का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जोन कार्यालय का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, नरेंद्र नाथ पांडेय, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, अश्विन जनवदे, पी.एस. कुशवाह, जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रकाश/06 दिसम्बर 2025