क्षेत्रीय
07-Dec-2025


ग्वालियर ( ईएमएस ) भितरवार के मछरिया गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। महिला अपने पीछे एक साल की बच्ची छोड़ गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम चक उवरासी निवासी चरण सिंह जाटव की बेटी अंजलि की शादी 15 दिसंबर 2023 को मछरिया निवासी सुरेंद्र जाटव से हुई थी। अंजलि का भाई अजय भी पिछले चार महीने से अपनी बहन के साथ ससुराल में रह रहा था। बीती रात पति-पत्नी सुरेंद्र और अंजलि के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान सुरेंद्र की मां रमादेवी ने अजय को दूसरे कमरे में सोने भेज दिया। रात करीब 10 बजे अजय को आवाज सुनाई दी और जब वह कमरे में पहुंचा तो अंजलि फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर पलंग पर लिटाया और तत्काल पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने मार के कायम कर जांच शुरू कर दी है |