राज्य
07-Dec-2025


जबलपुर, (ईएमएस)। शहर में धार्मिक माहौल को एक नई ऊँचाई देते हुए संस्कार सेवा उत्सव समिति, जबलपुर ने इस वर्ष अयोध्या धाम विशेष ट्रेन यात्रा का आयोजन किया गया है। खाटू श्याम यात्रा की सफलता के बाद शहरवासियों की मांग पर समिति ने यह भव्य आयोजन तय किया है। आयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता ने बताया कि विशेष ट्रेन आज 8 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे मदन महल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से प्रस्थान करेगी। इस यात्रा में लगभग 1520 श्रद्धालु शामिल होंगे, जिनके लिए 19 कोच की विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। अयोध्या पहुंचने पर यात्रियों को पहले होटल ले जाया जाएगा, जहाँ विश्राम और भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि रामलला विराजमान, हनुमानगढ़ी, और सरयू नदी के दर्शन-पूजन करेंगे। समिति के अनुसार यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित और भक्तिमय माहौल में सम्पन्न कराया जाएगा। श्रद्धालु लगभग 19 घंटे की यात्रा के बाद 9 दिसंबर सुबह 10 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचेंगे। शामभर दर्शन और कार्यक्रम के पश्चात, वापसी यात्रा उसी दिन रात 10:30 बजे अयोध्या से प्रारंभ होगी। सुनील साहू / शहबाज / 07 दिसंबर 2025/ 07.00