राज्य
08-Dec-2025


इंदौर (ईएमएस)। स्वस्थ तन, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर इंदौर में 12, 13 एवं 14 दिसंबर को ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कनवाला कुआं में भव्य जैविक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस तीन दिवसीय मेले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े उत्पादों का सीधा विक्रय एवं प्रदर्शन किसानों द्वारा किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण मिलेट्स (श्री अन्न) और तिलहन पर आधारित प्रदर्शनियाँ होंगी, जहां पारंपरिक अनाज और घानी से निकले शुद्ध तेल उपलब्ध रहेंगे। महोत्सव में विशेषज्ञों द्वारा ज्ञान सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा जैविक उत्पादों से बने स्वास्थ्यवर्धक पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को जैविक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। प्रकाश/08 दिसम्बर 2025