05-Feb-2026


- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे केंद्रीय बजट 2026-27 की विशेषताएं भोपाल (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 6 फरवरी, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे भोपाल में रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कैंपस के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रचार अभियान के तहत आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर बजट की विशेषताएं बताएंगे। महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे उपस्थित रहेंगी। हरि प्रसाद पाल / 05 फरवरी, 2026