खेल
20-Feb-2026
...


चेन्नई (ईएमएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने आईसीसी टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अपील की है कि उनकी टीम को भी बड़ी टीम के खिलाफ खेलने के अधिक अवसर मिलें जिससे की उनका स्तर और बेहतर हो सके। राशिद के अनुसार उनकी टीम ने विश्वकप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास किया है। टीम ने अपने ग्रुप के अंतिम मुकाबले में कनाडा को हराया था। राशिद के अनुसार उनकी टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ और अधिक द्विपक्षीय सीरीज खेलने का अवसर मिलना चाहिये। अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो सुपर ओवर खेले थे हालांकि अंत में उसे हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान को नियमित रूप से क्रिकेट खेलने वाली बड़ी टीमों देशों के खिलाफ खेलने के अधिक अवसर मिलते हैं तो उसका स्तर और बेहतर हो सकता है। राशिद ने कनाडा के खिलाफ जीत के बाद कहा कहा, कुछ विभाग में सुधार की जरूरत है। बड़ी टीमों के खिलाफ मध्यक्रम बल्लेबाजी बिखर गई और डेथ ओवर में गेंदबाजी में भी सुधार चाहिए। पर यह सुधार तब होता है जब आप द्विपक्षीय सीरीज में बड़ी टीमों के साथ खेलते हैं। साथ ही कहा कि टीम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी के साथ आई थी और उसने काफी अच्छा खेला पर दक्षिण अफ्रीका से मिली करीबी हार के कारण वह ज्यादा आगे नहीं जा पायी। राशिद ने कहा, हम (टूर्नामेंट के लिए) अच्छी तरह तैयार थे। हमने जबरदस्त क्रिकेट खेला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार से सभी निराश हैं। हमें पहले दो मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी थी और देखना था कि टूर्नामेंट कैसा होता है। हम इस विश्व कप से सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे। मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल समाप्त होने पर वह भावुक हो गये और कहा कि उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा जिससे टीम आगे बढ़ी है। गिरजा/ईएमएस 20 फरवरी 2026