क्षेत्रीय
20-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार जनगणना 2027 का कार्य 02 चरणों में संपादित किया जाना है। इस अनुक्रम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में 01 से 30 मई की अवधि में किया जायेगा। इस कार्य के संबंध में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर 02 दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम 23 एवं 24 फरवरी को जिला स्तरीय जनगणना अधिकारियों, ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारियों का तथा 25 एवं 26 फरवरी को नगरीय-चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सुबह १०.३० बजे से शाम 05:00 बजे तक नगर निगम छिंदवाडा के सभाकक्ष में किया गया है। ईएमएस / 20/02/2026