वजीराबाद कन्या हाइस्कूल विद्यालय में किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरिद्वार (ईएमएस)। भारत सरकार द्वारा संचालित किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम में वजीराबाद कन्या हाइस्कूल विद्यालय में सुप्रयास संस्था की महिला स्वास्थ्य सचिव डॉ- श्वेता शर्मा खण्डूरी एवं महामन्=ी डॉ- सत्यनारायण शर्मा को विशेष रूप में आमंत्रित किया गया। डॉ- श्वेता शर्मा खंडूरी द्वारा किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों तथा उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के कारण व निराकरण से अवगत कराया तथा भावी जीवन मे किस प्रकार स्वयं को स्वस्थ रखते हुए अपनी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना है की जानकारी प्रदान की। साथ ही बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि किशोरावस्था मानव जीवन को परिपक्व बनाने की अवस्था है जिसमें शारिरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं मनोसामाजिक परिवर्तन उत्पन्न होते है। यह मानव के सम्पूर्ण जीवन की दशा और दिशा निर्माण हेतु नींव स्थापित करने की अवस्था होती है। जिस पर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के भवन का निर्माण करना होता है। मानसिक परिवर्तन, भावनाओं एवं उत्तेजित विचारों को किस प्रकार संतुलित किया जाए उदाहरण देकर समझाया। अंतरिक्ष या=ी कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स आदि के उदाहरण प्रस्तुत कर अपने लक्ष्य स्थापित कर उनकी ओर बढ़ने के प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किये। बालिकाओं द्वारा परीक्षाओं के तनाव से दूर होने व अपने लक्ष्यों के निर्माण हेतु दिनचर्या व जीवन चर्या तथा अपने स्वास्थ्य के लिए अनेकों प्रश्न कर समाधान जानने का प्रयत्न किया। इस अवसर पर रा०क०उ० मा०वि० वजीराबादी खड़खड़ी हरिद्वार की श्रीमती सरिता सिंह प्रधानाध्यापिका, श्रीमती शालिनी सहायक अध्यापिका द्धहिंदीऋ, श्रीमती हेमलता सहायक अध्यापिका द्धगणितऋ( श्रीमती सवर्णी सोलंकी सहायक अध्यापिका द्धअंग्रेजीऋ, श्रीमती अंजुम नेगी अध्यापिका द्धविज्ञानऋ, श्रीमती संगीता कुलाश्री सहायक अध्यापिका (गृ.वि.) उपस्थित रही एवं छात्राओं का मार्गदर्शन किया। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 फरवरी 2026