राज्य
12-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। बढ़ती एलपीजी किल्लत और महंगाई के बीच गैस व पैसे बचाने के लिए समझदारी अपनाएं। अग्रिम बुकिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और पैनिक खरीदारी से बचें। खाना पकाने के दौरान सूखे बर्तन, ढक्कन का उपयोग, धीमी आंच और बर्नर की सफाई जैसे 10 आसान तरीके गैस बचाते हैं। एलपीजी की बढ़ती किल्लत और महंगाई के बीच, थोड़ी सी समझदारी आपके घर का बजट बिगड़ने से बचा सकती है। यहां कुछ ऐसी व्यावहारिक जानकारियां दी गई हैं, जो गैस और आपके पैसे बचाएंगी, इसके साथ ही आपको रसोई गैस की काला बाजारी के जाल से भी सुरक्षित रखेंगी। इस चेकलिस्ट को आप अपने फोन में सेव कर सकते हैं या प्रिंट निकालकर किचन में लगा सकते हैं ताकि घर का हर सदस्य इसमें योगदान दे सके अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/मार्च /2026