क्षेत्रीय
12-Mar-2026
...


- पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात आई सामने, एक महीने से नहीं जा रही थी कॉलेज भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में रहने वाली एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिलने से फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है, शुरुआती जॉच में छात्रा के पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात सामने आई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर थाने के नजदीक स्थित कॉलोनी में रहने वाली अंकिता थापा पिता शिवा थापा (17) एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। उसकी एक जुड़वा बहन के अलावा एक छोटा भाई है। अंकिता बीते करीब एक महीने से कॉलेज नहीं जा रही थी। पूछने पर वह परिजनों से अकसर पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात कहती थी। पुलिस को परिवार वालो ने बताया की अंकिता ने पढ़ाई की बात के अलावा किसी अन्य परेशानी का जिक्र नहीं किया था। बुधवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात नींद खुलने पर परिजनों को हादसे की जानकारी लगी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला है, आगे की जॉच में उसके मोबाइल की छानबीन के साथ ही परिजनो के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें जिसके बाद ही खुदकुशी का सही कारण साफ हो सकेगा। जुनेद / 12 मार्च