वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरानी रिजीम की एयर कैपेबिलिटी (हवाई ताकत) हर दिन कम हो रही है। अमेरिकी फोर्सेस सिर्फ ईरान के खतरे से बचाव नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्हें सिस्टेमैटिक तरीके से पूरी तरह बेकार कर रही। ये बयान अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ऑफिशियल पोस्ट किया गया, जिसमें एक वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में मिडिल ईस्ट में अमेरिकी एयरस्ट्राइक्स की फुटेज दिखाई गई है, जहां ईरानी एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस सिस्टम्स को टारगेट किया गया। अमेरिका की तरफ से साफ कहा गया है कि हमले मुख्य रूप से मिलिट्री टारगेट्स पर हो रहे हैं, जैसे मिसाइल लॉन्चर्स, ड्रोन बेस, रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि 16 इनएक्टिव ईरानी माइन-लेइंग वेसल्स को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तबाह किया गया है। ये वे जहाज थे जो माइन बिछाने की कोशिश कर रहे थे। ईरान में करीब 1300 लोगों की मौत ईरान के यूएन एंबेसडर अमीर सईद इरावानी और डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर अली जाफरियन के मुताबिक, 1,300 से ज्यादा सिविलियन मारे गए हैं, जिसमें बच्चे और हेल्थ वर्कर्स भी शामिल हैं। ईरान का कहना है कि ज्यादातर हमले सिविलियन एरिया पर हुए हैं, जैसे तेहरान में रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स, तेल फैसिलिटी और दूसरी जगहों पर है। आशीष दुबे / 12 मार्च 2026