क्षेत्रीय
12-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाना इलाके में एक किसान ने अपने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिनोतिया जागीर निवासी धनवीर सिंह राजपूत (39) पेशे से खेती किसानी करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह खेत पर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर व्हाटसएप मैसेज किया कि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं। मैसेज देखते ही पत्नी ने बच्चों व अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले तुरंत ही खेत पर पहुचें लेकिन तब तक धनवीर आम के पेड़ पर फांसी लगा चुके थे। परिजनो ने उन्हें उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौपं दिया है। जॉच टीम का कहना है कि परिजनो के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें जिसके बाद ही खुदकुशी का कारण सामने आ सकेगा। जुनेद / 12 मार्च