रजत पालकी में सवार भगवान की भव्य शोभायात्रा निकली जबलपुर, (ईएमएस)। प्रथम तीर्थकर, असि-मसि-कृषि के प्रेणता, आदि पुरुष भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म-तप कल्याणक जैन धर्मावलम्बियों द्वारा श्रद्धा और बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक समारोह समिति के तत्वावधान में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर दरहाई से राष्ट्र संत दिगम्बराचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 105 निर्दोष सागर, मुनि श्री निर्लोभ सागर एवं मुनि श्री निरुपम सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। संयोजक चौधरी विजयचंद एवं लायन नरेन्द्र जैन ने रथ एवं पालकी में विराजमान भगवान श्री आदिनाथ जी की आरती की तत्पश्चात भगवान श्री आदिनाथ जी की जयघोष के साथ शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी । शोभायात्रा के आगे धमाल पार्टी, उपदेश बैनर, धर्मध्वजा, अश्व पर धर्म ध्वजा लिये बालकगण, धार्मिक भजन प्रस्तुत करता बैण्ड दल, ढुल ढुल घोड़ी, भगवान श्री आदिनाथ जी, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, आचार्य श्री समय सागर महाराज एवं निर्यापक मुनि सुधा सागर के चित्र, धूप घट,अहीर नृत्य,पालना, झांकी, दिव्य घोष, विभिन्न वेश-भूषा में महिला परिषद की टीम, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (बरियावाला), श्री नन्हे जैन मंदिर, जाप मंडल, श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर संगम कालोनी,लार्डगंज जैन मंदिर की मनोहारी रजत पालकी एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर चौधरी दरहाई तथा श्री शासनोदय तीर्थ हनुमानताल के भव्य रजत रथ पर विराजमान भगवान श्री आदिनाथ के साथ विशाल जनसमूह चल रहा था। श्रावकगण सुमधुर भजनों की प्रस्तुति कर वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। शोभायात्रा के आकर्षण के केन्द्र रजत पालकी एवं विमान में विराजित श्री जी की प्रतिमा की संपूर्ण शोभायात्रा मार्ग पर श्रावकगणों द्वारा श्रद्वा एवं भक्ति के साथ रांगोली बनाकर,आरती उतारकर आगवानी की गयी। शोभायात्रा में आयोजक डॉ. ऋषभ चौधरी, लायन नरेन्द्र जैन, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, रज्जू सराफ, श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश जैन, राजेन्द्र जैन, अनिल जैन, शोभायात्रा संयोजक राकेश दाऊ, जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष नितिन बेटिया, गौरव जैन, चक्रेश नायक, सुबोध कामरेड,डॉ. संजय जैन, डॉ.स्वप्निल जैन, सुनील गढ़वाल, मनीष जैन ,रवि चौधरी, सतीश जैन नेता, पराग जैन,पदम जैन, पंकज विद्यार्थी, आजाद जैन, अखिलेश जैन, विशाल, विकास, विवेक ,वैभव चौधरी, आदि, संजय चौधरी, जय कुमार,दिनेश जैन पैयाजी, सेठ संजय जैन, मुकेश ,प्रदीप ड्योढिया सहित विशाल जनसमूह चल रहा था। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुये मंदिर पहुंची जहां भगवान श्री आदिनाथ जी के जन्म कल्याणक पर अभिषेक, पूजन आदि अनुष्ठान संपन्न हुए। शोभायात्रा मार्ग पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा जल, फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया । सुनील साहू / मोनिका / 12 मार्च 2026/ 05.00