- आरोपियो में दो नाबालिग भी शामिल भोपाल(ईएमएस)। चुनाभट्टी इलाके में मोबाइल झपटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने सीसीटीवी से मिले सुरागो के आधार पर दबोच लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। पूछताछ में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी आरोपियों ने घटना से कुछ समय पहले ही छोला क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने बताया की ईश्वर नगर में रहने वाले पीटर हटेला ने बीती 8 मार्च को मोबाइल झपटमारी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह बाबा नगर में रहने वाले अपने साढू भाई से मिलकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। जब वह चूनाभट्टी चौराहे के पास पहुंचे तो पीछे से स्कूटी पर सवार तीन युवक आए। इनमें से एक ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और धक्का देकर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं, जबकि एक सम्मत कहार पुत्र कल्लू कहार (19) निवासी जनता नगर निशातपुरा है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात से कुछ देर पहले ही छोला क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी की थी। उसी स्कूटी का उपयोग कर उन्होंने चूनाभट्टी इलाके में मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल और स्कूटी बरामद कर आगे की पूछताछ कर रही है। जुनेद / 12 मार्च