जबलपुर, (ईएमएस)। मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, एम.पी. अहमद को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित बिजनेस भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र के साथ-साथ समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। पुरस्कार वितरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इस अवसर पर लोकमत के चेयरमैन विजय दर्डा कई मंत्री, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। सुनील साहू / मोनिका / 12 मार्च 2026/ 05.05