भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के टीटी नगर इलाके में जवाहर चौक पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहॉ स्थित 5 दुकानों के छज्जे अचानक भरभरा कर गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से यहॉ दहशत फैल गई। दुकानदार अपनी जान बचाने के लिये भागकर दुकानों से बाहर निकल आये। जिन दुकानें के छज्जे धंसे हैं, उनमें फोटो फ्रेम की 2, ऑटोमोबाइल की 1, कपड़ा दुकान, एक स्पोर्ट्स आइटम की दुकान शामिल है। सूचना मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद जगदीश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया है की जहां की दुकानो के छज्जे गिरे है, उससे थोड़ी दूरी पर ही मेट्रो का काम चल रहा है। आशंका है, की इसके चलते ही यह स्थिति बनी होगी। वहीं दुकानदारों का कहना है की यह दुकानें नगर निगम की है, और करीब 40 साल पुरानी हैं। जुनेद / 12 मार्च