मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को तेज के साथ खुला। बाजार में ये उछाल वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीदारी हावी होने से आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के इस बयान के बाद कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सुविधा प्रदान की जाएगी बाजार धारणा मजबूत हुई , जिससे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। आज सुबह कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 253.42 अंक करीब 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 77,248.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 95.80 अंक उछलकर 24,129.75 पर करोबार कर रहा था। आज महिन्द्रा एंड महिंद्रा , इंटर ग्लोब एवीएशन और टाटा मोटर्स वाहनों के शेयरों में तेजी रही। इन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी आई। वहीं व्यापक बाजार की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त रही। तेजी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लगभग 0.91 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1.01 फीसदी उछला। आज वाहन, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक और धातु सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर उपभोक्ता क्षेत्र , संपत्ति और स्वास्थय सेवा के क्षेत्रों में गिरावट रही। इसके पीछे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट सबसे बड़ा कारण रहा। रही। आज बाजार में कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के परिणाम आयेंगे। इसमें आदित्य बिड़ला, बजाज ऑटो, ब्लू स्टार , गोदरेज कंज्यूमार प्रोडक्ट, पोलीकैब इंडिया आदि रहीं। ईएमएस 06 मई 2026