खेल
11-May-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने मुम्बई इंडियंस को आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं इस हार के साथ ही मुंबई की टीम अंतिम स्थान पर खिसक गयी है। इस जीत के साथ ही आरसीबी की प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत होगी। इस मैच में 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। इसी के साथ ही मुंबई की टीम को11 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ ही मुम्बई की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गयी है। वहीं इस जीत के साथ ही आरसीबी के अब सबसे अधिक 14 अंक हो गये हैं और वर नंबर एक पर पहुंच गयी है। वहीं इतने ही अंक लेकर सरनरइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं क्योंकि इनका नेट रन रेट कम रहा है । इस में आरसीबी को जीत के लिए 15 रनों की जरुर थी। मुंबई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने राज अंगद बावा को ओवर दिया। ओवर की शुरुआत में वाइड और नो-बॉल से हुई, जिससे आरसीबी को आसानी से 5 रन मिल गए। बावा ने तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड का विकेट लेकर मुंबई की उम्मीदें जगा दीं पर इसके बाद एक और वाइड से टीम को नुकसान हुआ। अगली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने छक्का लगाकर मैच एक बार फिर आरसीबी के पाले में कर दिया। इसके बाद आरसीबी को केवल गेंदों में तीन रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर एक रन लेने के बाद अंतिम गेंद पर दो रन की जरूरत थी। रसिख सलाम ने अंतिम गेंद को सामने की ओर पुश किया, जिसे राज अंगद बावा पकड़ नहीं सके और गेंद उनके हाथ से छिटककर लॉन्ग ऑन की ओर चली गई। जब तक थ्रो वापस आता, भुवनेश्वर और रसिख ने दो रन पूरे कर लिए और इसी के साथ आरसीबी के मुकाबला जीता दिया। अंकतालिका टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट आरसीबी 11 7 4 14 1.103 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 14 0.737 गुजरात टाइटंस 11 7 4 14 0.228 पंजाब किंग्स 10 6 3 13 0.571 सीएसके 11 6 5 12 0.185 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 0.082 केकेआर 10 4 5 9 -0.169 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 8 -1.154 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 6 -0.585 मुम्बई इंडियंस 11 3 8 6 -0.907बी) ने ईएमएस 11 मई 2026