सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उतरने की संभावना मुम्बई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अब तक इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेला है पर वह शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं। इसका अंदाजा घोनी के टीम के साथ उड़ान भरने को लेकर लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर वह खेलते हैं तो इस सत्र में उन्हें खेलते हुए देखने का प्रशंसकों का सपना पूरा हो सकता है। धोनी फिट न होने के कारण शुरुआत से ही बाहर हैं। धोनी अपनी शानदार फिनिशिंग और विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं, पिंडली की चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर रहे हैं। उनके बाहर होने से सीएसके के प्रशंसकों को निराश हुई है। प्रशंसक उन्हें एक बार फिर खेलते हुए देखना चाहते हैं। फैंस की चाहत है कि अगर वो मैदान पर नहीं उतर सकते तो कम से कम टीम के किसी मैच में मौजूद रहें। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी कहा है कि धोनी का लखनऊ के लिए टिकट बुक है। टीम शुक्रवार रात को एलएसजी से खेलने वाली है और इसमें धोनी की मौजूदगी से टीम का मनोबल बढ़ेगा। सीएसके इस समय प्लेऑफ की दौड़ में है और अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाने का प्रयास कर रही है। साल की खराब शुरुआत के बाद टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज की हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हुई है। ऐसे में धोनी के साथ होने से टीम को मनोबल बढ़ेगा। यदि धोनी मैदान पर उतरते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी सीएसके के निचले क्रम को मजबूती देगी और इसके साथ ही कप्तानी को भी अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। ईएमएस 13मई 2026