क्षेत्रीय
17-May-2026


रामगढ़(ईएमएस)।शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को फ्लाईबरेरी पहल के लिए बधाई दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देश के प्रत्येक हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाईबरेरी शुरू की जा रही है, जहां यात्रियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।इसी परियोजना के तहत 20 मई को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू द्वारा फ्लाईबरेरी का उद्घाटन किया जाएगा।सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 29 अगस्त 2025 को ईमेल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया था कि हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रतीक्षा के समय का बेहतर उपयोग हो सके।इस सुझाव के क्रियान्वयन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया और कहा कि यह पहल यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी। कर्मवीर सिंह/17मई/26