अमृतसर,(ईएमएस)। खालिस्तान समर्थक और हलका खडूर साहिब से सांसद बने अमृतपाल सिंह के खिलाफ मनप्रीत सिंह ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने गवाही दी। पीड़ित मनप्रीत ने कोर्ट को बताया कि फरवरी 2023 को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने अपने साथी अमनदीप सिंह अमना के साथ मिलकर दातर से उस पर हमला कर घायल कर दिया था। पता चला है कि मनप्रीत की गवाही कोर्ट में अभी पूरी नहीं हो सकी है। कोर्ट ने अगली तारीख 20 मई तय की है। बता दें डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अमृतपाल ने 22 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर धार्मिक यात्रा की आड़ में थाना अजनाला पर हमला कर दिया था, जिसमें एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिस कर्मी घायल हुए थे। पंजाब में अमृतपाल सिंह द्वारा खालिस्तान की आड़ में माहौल खराब होते देख सरकार ने उसपर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाकर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था जो वहीं जेल में बंद है। सिराज/ईएमएस 17मई26