क्षेत्रीय
17-May-2026


उज्जैन (ईएमएस)। ग्रामीण पांचाल कल्याण समिति द्वारा सामूहिक विवाह अक्षय तृतीया को सत्रह जोड़े का वैदिक विधान से विवाह संपन्न किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा की घोषणा अनुसार सभी नव दंपति सत्रह जोड़ों को एलईडी टीवी प्रदानकरने की घोषणा के अनुरूप शनिवार को 32 इंच एलईडी का वितरण कार्यक्रम बिलेश्वर महादेव गार्डन मुरलीपुरा पर संपन्न हुआ सचिव श्री ओकारलाल पांचाल ने बताया कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी सामूहिक विवाह में ग्रामीण पांचाल कल्याण समिति द्वारा सभी सत्रह जोड़ों को बर्तन,गृहस्थ सामग्री चांदी के आभूषण समाज अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जी पांचाल के नेतृत्व में प्रदान किए गए इसी के अनुरूप शनिवार को निजी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री श्री जगदीश पांचाल जी के आतिथ्य में सभी सत्रह नवदंपति को एलईडी टीवी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ग्रामीण पांचाल विश्वकर्मा कल्याण समिति द्वारा उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा द्वारा अनुपम भेंट के लिए आभार जताया ग्रामीण पांचाल कल्याण समिति द्वारा प्रेरक श्री जगदीश जी पांचाल का साफा एवं श्रीफल से सम्मान किया गया प्रारंभ में अतिथि द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामूहिक विवाह में सेवा देने वाले सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यो का सम्मान किया इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण जी पांचाल बाबूलाल पांचाल कैलाश पांचाल विष्णु प्रसाद पांचाल रवि पांचाल अशोक पांचाल हरिकिशन पांचाल सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष ईश्वर लाल पांचाल सचिव मोहनलाल पांचाल कोषाध्यक्ष राजेश पांचाल मंत्री जगदीश पांचाल रामेश्वर पांचाल दिनेश पांचाल मुकेश पांचाल राहुल पांचाल संदीप पांचाल दीपक पांचाल श्याम पांचाल रवि पांचाल कुलदीप पांचाल गौरव पांचाल पूर्व अध्यक्ष रमेश जी पांचाल प्रदीप पांचाल, सुरेश पंचाल,आदेश पांचाल अशोक पांचाल आदि समाजजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ दुर्गा शंकर पांचाल ने किया! ईएमएस / 17/05/2026