अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना अकराबाद परिसर में ईद उल अजहा को लेकर एसडीएम कोल महिमा चैधरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह ने रविवार को क्षेत्र के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की है। वहीं सीओ गर्वित सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दें, एवं खुले में कोई कुर्बानी नहीं होगी। तथा कुर्बानी की वीडीओ वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने त्यौहार को लेकर धर्मस्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था रखने के लिए ब्लाक कार्यालय के कर्मचारियों दिशा निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर याकूब मेव, शाहिद मेव, गणेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, यतेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, गौरव सिंह, देवेन्द्र उपाध्याय, तेजपाल सिंह, सतीश कुमार, प्रवेश कुमार, अनवर हुसैन, अरशद अली, विजयसिंह पुण्ढीर, प्रेम शंकर, मोनू ठाकुर, अवधेश शर्मा, जीशान मेव, संदीप और विनय वाष्णेय सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 17 मई 2026