भोपाल (ईएमएस) । थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी रूप सिंह मेर पिता जीतमल मेर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मालीखेड़ी थाना रातीबड़ जिला भोपाल द्वारा थाना ईटखेडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.05.2026 को “दा गार्डन टेल्स शादी गार्डन” बायपास लांबाखेड़ा में उनकी बहन का विवाह समारोह आयोजित था। परिवार के सदस्य कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे, जहां उनके बैग एवं अन्य सामान रखे थे। विवाह समारोह में व्यस्त रहने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में रखे बैग की चैन तोड़कर फरियादी की पुत्री के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में 04 चांदी की चूड़ियां, 01 पायल, 02 जोड़ी बिछिया, 01 सोने की हाई एवं 01 चांदी की चेन शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। पुलिस कार्यवाही घटना की सूचना पर थाना ईटखेडी में अपराध क्रमांक 211/26 धारा 311(4), 305ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति रात्रि लगभग 11:53 बजे कमरे में प्रवेश करते एवं बाहर निकलते दिखाई दिया। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी प्रीतम पिता मदनलाल मेहर उम्र 23 वर्ष निवासी सैनी चौराहा लांबाखेड़ा थाना ईटखेडी को सैनी चौराहे से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीतम पिता मदनलाल मेहर, उम्र 23 वर्ष, निवासी सैनी चौराहा लांबाखेड़ा थाना ईटखेडी के रुप में हुई हैा पुलिस ने उसके पास से 04 चांदी की चूड़ियां, 01 पायल, 02 जोड़ी बिछिया, 01 सोने की हाई, 01 चांदी की चेन कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये बरामद किए। जुनेद/17 मई2026