राज्य
17-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे, अहमदाबाद मण्डल के अहमदाबाद–हिम्मतनगर रेलखंड पर असारवा–साबरमती ए केबिन स्टेशनों के बीच ‘वाई’ कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य के संबंध में 19 मई 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी: * आंशिक निरस्त ट्रेनें 1. ट्रेन संख्या 69246 हिम्मतनगर–असारवा मेमू 19 मई 2026 को नरोडा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नरोडा और असारवा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 2. ट्रेन संख्या 69243 असारवा–चित्तौड़गढ़ मेमू 19 मई 2026 को नरोडा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा असारवा और नरोडा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 3. ट्रेन संख्या 69252 खेड़ब्रह्मा–असारवा मेमू 19 मई 2026 को नरोडा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नरोडा और असारवा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। * रेशेड्यूल ट्रेन · ट्रेन संख्या 01906 असारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल, 19 मई 2026 को असारवा से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 08:55 बजे के स्थान पर 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि उपरोक्त परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए यात्रा प्रारम्भ करे। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/17 मई